कोजागरी लक्ष्मी पूजा
कोजागरी लक्ष्मी पूजा दुर्गा पूजा के बाद आने वाली पूर्णिमा को बंगाल और ओडिशा में मनाई जाती है। घरों को अल्पना से सजाया जाता है और परिवार के लोग रात भर जागते हैं, क्योंकि मान्यता है कि इस रात माँ लक्ष्मी पूछती हैं कि कौन जाग रहा है।
